scorecardresearch
Advertisement

Uttarakhand में धर्म गार्डियन, भारत-जापान सैन्य अभ्यास में आतंकवाद विरोधी ट्रेनिंग जारी

उत्तराखंड के चौबटिया फॉरेन ट्रेनिंग नोड में भारत और जापान की सेनाओं का संयुक्त सैन्य अभ्यास धर्म गार्डियन जारी है। 24 फरवरी से 9 मार्च तक चलने वाले इस अभ्यास में दोनों देशों के 120-120 जवान हिस्सा ले रहे हैं। भारत की ओर से लद्दाख स्काउट और जापान की ओर से 23वीं इन्फेंट्री रेजिमेंट के सैनिक शामिल हैं। यह धर्म गार्डियन का सातवां संस्करण है जो 2018 से चल रहा है। अभ्यास का मुख्य फोकस अर्बन वॉरफेयर, आतंकवाद विरोधी अभियान, क्लोज कॉम्बैट, सर्च ऑपरेशन और इंटेलिजेंस संग्रह पर है। दोनों सेनाएं इंटरऑपरेबिलिटी, जॉइंट प्लानिंग और बेस्ट प्रैक्टिसेज साझा करने पर काम कर रही हैं। यह अभ्यास भारत और जापान के बीच रक्षा संबंधों को मजबूत करने और इंडो-पैसिफिक क्षेत्र में सामरिक सहयोग का प्रतीक है।