देशभर में शक्ति उपासना के पर्व शारदीय नवरात्रि और दुर्गा पूजा को लेकर भव्य तैयारियां जोरों पर हैं. कोलकाता के मशहूर पार्क स्ट्रीट इलाके स्थित एलन पार्क में 300 साल बाद पहली बार दुर्गा पूजा का आयोजन किया जा रहा है, जहां शिव तांडव थीम पर भव्य पंडाल तैयार हो रहा है. दिल्ली के चितरंजन पार्क में भी आकर्षक पूजा पंडाल सज रहे हैं, जबकि झांसी और महाराष्ट्र के अमरावती में देवी मंदिरों व पंडालों को विशेष रोशनी से सजाया गया है. वहीं गुजरात के जामनगर में 70 साल पुरानी परंपरा के तहत अंगारों पर नंगे पैर नाचे जाने वाले अंगारा रास की रिहर्सल जारी है. वडोदरा में विकसित भारत थीम पर प्री-गरबा का आयोजन हुआ और राजस्थान के पाली में युवा गरबा स्टेप्स सीख रहे हैं. इसके साथ ही दिल्ली के श्रीराम भारतीय कला केंद्र में पारंपरिक नृत्य नाटिका श्रीराम के मंचन की रिहर्सल अंतिम चरण में है.