scorecardresearch
Advertisement

देशभर में शारदीय नवरात्र और दुर्गा पूजा की तैयारियां तेज, भव्य पंडाल तैयार

देशभर में शारदीय नवरात्र और दुर्गा पूजा की तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं. दिल्ली के चितरंजन पार्क स्थित को-ऑपरेटिव ग्राउंड में जूट, बांस और लकड़ी की सहायता से पर्यावरण-अनुकूल यानी इको-फ्रेंडली पंडाल तैयार किया जा रहा है, जिसमें प्लास्टिक और थर्माकोल का उपयोग पूरी तरह वर्जित रखा गया है. वहीं बिहार के मुंगेर में 170 फीट ऊंचा मलेशिया के पेट्रोनास ट्विन टावर और ब्रिटिश संसद की तर्ज पर विशाल पंडाल का निर्माण कराया जा रहा है, जिसे झारखंड के 75 मुस्लिम कारीगर आकार दे रहे हैं. मुंगेर में सुरक्षा के लिए एआई कैमरों की व्यवस्था की गई है. इसके अलावा महाराष्ट्र के अमरावती और उत्तर प्रदेश के झांसी में मूर्तिकार पूरी तरह मिट्टी और प्राकृतिक रंगों से महिषासुर मर्दिनी की प्रतिमाएं तैयार कर रहे हैं. ओडिशा के बालासोर में गोल्डन जुबली वर्ष के उपलक्ष्य में कोलकाता के कुमारतुली के मूर्तिकारों द्वारा मां दुर्गा की 30 फीट ऊंची प्रतिमा का निर्माण कराया जा रहा है.