Shubh Mangal Saavdhan | विजयादशमी के अवसर पर दिल्ली के द्वारका में करीब 22 मंजिला इमारत की ऊंचाई यानी 222 फीट का विशालकाय रावण का पुतला तैयार किया गया है. इसे तैयार करने में 120 मजदूरों को लगभग साढ़े तीन महीने का समय लगा और 7 टन लोहे का इस्तेमाल हुआ. पुतले को आंधी-तूफान से सुरक्षित रखने के लिए 12 फीट गहरा गड्ढा खोदकर नींव डाली गई है. द्वारका श्री रामलीला सोसाइटी के अनुसार इस बार रिमोट और ग्रीन क्रैकर्स के जरिए इसका दहन किया जाएगा. वहीं हरियाणा के करनाल में 75 फीट का पुतला बना है जिसकी गर्दन घूमती नजर आएगी. राजस्थान के कोटा में भी पुतलों के निर्माण से कारीगरों को रोजगार मिल रहा है. इसके अलावा दिल्ली के पीतमपुरा में आर्यन हेरिटेज फाउंडेशन द्वारा आयोजित ब्रॉडवे रामलीला में 3D LED तकनीक और आधुनिक दृश्य प्रभावों के जरिए मंचन किया जा रहा है.