scorecardresearch

Rajnath Singh और Admiral Dinesh K Tripathi ने Exercise MILAN 2026 का किया आगाज

विशाखापट्टनम में भारतीय नौसेना के बहुपक्षीय अभ्यास 'मिलन 2026' का भव्य आगाज हो गया है, जिसमें 70 से अधिक देशों की नौसेनाएं हिस्सा ले रही हैं. रक्षा मंत्री Rajnath Singh ने उद्घाटन करते हुए कहा, 'No single navy however capable can address the challenge alone this is why cooperation in the navy no longer and often it is an imperative.' नौसेना प्रमुख Admiral Dinesh K Tripathi ने इस आयोजन को 'मैरीटाइम महाकुंभ' करार दिया. इस अभ्यास में आईएनएस विक्रांत पर तैनात मिग-29K फाइटर जेट्स, एमएच-60 रोमियो हेलीकॉप्टर्स और पी-8आई सर्विलांस विमानों ने अपनी ताकत का प्रदर्शन किया. पहली बार जर्मनी, फिलीपींस और यूएई की नौसेनाएं भी इस अभ्यास में शामिल हो रही हैं. यह अभ्यास समुद्री सुरक्षा, एंटी-सबमरीन वॉरफेयर और आपसी रणनीतिक सहयोग को मजबूत करने के उद्देश्य से आयोजित किया जा रहा है.