scorecardresearch
Advertisement

मुंबई के चिंतामणि से पुणे के दगडूशेठ तक गणेशोत्सव की भव्य तैयारी, प्रेम मंदिर की दिखी झलक | GNT

गणेश चतुर्थी के स्वागत के लिए देशभर में भव्य तैयारियां जारी हैं. मुंबई के ऐतिहासिक चिंचपोकली चिंतामणि पंडाल में स्वर्णगिरी मंदिर और तिरुपति बालाजी की थीम पर भव्य सेट तैयार किया गया है. वहीं पुणे के श्रीमंत दगडूशेठ हलवाई गणपति दरबार में वृंदावन के प्रेम मंदिर की 135 फीट ऊंची प्रतिकृति बनाई गई है, जो विश्व शांति और भाईचारे का संदेश देगी. महाराष्ट्र के अकोला में प्लास्टर ऑफ पेरिस की जगह विशुद्ध मिट्टी से इको-फ्रेंडली गणेश प्रतिमाएं तैयार की जा रही हैं. जयपुर में अलग-अलग थीम पर आकर्षक मूर्तियां बनाई जा रही हैं, जबकि सूरत में बप्पा के लिए चांदी के विशेष आभूषण और आशीर्वाद मुद्रा वाले हाथ तैयार किए जा रहे हैं.