scorecardresearch
Advertisement

Ganesh Utsav 2026: लालबागचा राजा से लेकर दिल्ली के महाराजा तक, बप्पा के दर्शन के लिए उमड़ी भीड़

देश भर में गणेश उत्सव की शुरुआत के साथ ही पंडालों और घरों में भगवान गणेश की स्थापना की गई है. मुंबई में लालबागचा राजा, चिंचपोकली के चिंतामणि और सिद्धिविनायक मंदिर में दर्शन के लिए भारी संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं. लालबागचा राजा के पंडाल को रामेश्वरम धाम की तर्ज पर तैयार किया गया है, जहां बप्पा के मुख और पग दर्शन के लिए लंबी कतारें लगी हैं. वहीं चिंचपोकलीचा चिंतामणि पंडाल में दक्षिण भारतीय मंदिर वास्तुकला की झलक देखने को मिली. दिल्ली में 'दिल्ली के महाराजा' पंडाल में 25वें वर्ष के अवसर पर महिलाओं द्वारा 108 कलशों के साथ भव्य शोभायात्रा निकाली गई. इसके अलावा बॉलीवुड अभिनेता नाना पाटेकर, सलमान खान, जैकी श्रॉफ, सोनू सूद और रितेश देशमुख समेत कई फिल्मी हस्तियों ने अपने घरों में गणपति बप्पा का स्वागत कर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की.