scorecardresearch
Advertisement

Ganesh Utsav: मुंबई से तेलंगाना तक गणेश उत्सव की धूम, अनोखी थीम पर सजे भव्य पंडाल

देश भर में गणेश उत्सव धूमधाम से मनाया जा रहा है और विभिन्न शहरों में बप्पा के पंडालों को अनूठी थीम पर सजाया गया है. मुंबई के शिवड़ी में जलमग्न द्वारका नगरी की थीम बनाई गई है, जबकि घाटकोपर में भगवान गणेश पशुपतिनाथ स्वरूप में और परेल में पंचमुखी हनुमान रूप में विराजमान हैं. गिरगांव में बप्पा का श्रीनाथदेव अवतार आकर्षण का केंद्र बना हुआ है. महाराष्ट्र के अमरावती में कृष्ण-रुक्मिणी प्रसंग पर आधारित प्रतिमा स्थापित की गई है और एक अन्य पंडाल में अंजीर तथा मखाने से पर्यावरण अनुकूल मूर्ति तैयार की गई है. गुजरात के सूरत में ग्रामीण संस्कृति और पुराने गांव के परिवेश को जीवंत करता पंडाल बनाया गया है. वहीं तेलंगाना के वारंगल में सुप्रीम कोर्ट की थीम पर गणपति को न्यायमूर्ति के रूप में दिखाया गया है और पालवंचा में पंडाल को करोड़ों रुपयों के करेंसी नोटों से सजाया गया है.