scorecardresearch
Advertisement

Ganesh Utsav: एंटीलिया में राधिका अंबानी का नृत्य, पुणे में 35 हजार महिलाओं का अथर्वशीर्ष पाठ

गणेश उत्सव के पावन अवसर पर देशभर में भक्ति का उल्लास देखने को मिला. मुंबई में उद्योगपति मुकेश अंबानी के आवास एंटीलिया में भव्य पूजा का आयोजन हुआ, जहां बॉलीवुड, राजनीति और उद्योग जगत की प्रमुख हस्तियों ने शिरकत की. इस दौरान राधिका अंबानी ने गणेश स्तुति पर भरतनाट्यम की प्रस्तुति देकर सबका ध्यान आकर्षित किया. इसके साथ ही बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान, गोविंदा, राजपाल यादव, तुषार कपूर और अर्जुन बिजलानी के घरों में भी बप्पा की पूजा-अर्चना धूमधाम से की गई. मुंबई के साकिनाका में 42 फीट ऊंची खंडोबा अवतार वाली गणेश प्रतिमा को विनर्स बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज किया गया. वहीं पुणे के प्रसिद्ध श्रीमंत दगडूशेठ हलवाई गणपति मंदिर परिसर में ऋषि पंचमी के मौके पर 35 हजार से अधिक महिलाओं ने एक साथ पारंपरिक वेशभूषा में सामूहिक अथर्वशीर्ष का पाठ किया. ओझर के अष्टविनायक श्री विघ्नहर गणपति का 200 साल पुराने ऐतिहासिक आभूषणों और पेशवाकालीन पोशाक में विशेष शृंगार किया गया.