scorecardresearch
Advertisement

Ganesh Utsav: मुंबई के भव्य दरबारों से लेकर अनोखी झांकियों तक, गणेश उत्सव की अद्भुत रौनक

गणेश उत्सव के पावन अवसर पर देशभर के गणेश पंडालों में आस्था और भव्यता का अनूठा संगम देखने को मिल रहा है. मुंबई के प्रसिद्ध लालबागचा राजा, गणेश गली के मुंबई के राजा और वडाला स्थित GSB सेवा मंडल में श्रद्धालुओं का भारी तादाद में तांता लगा हुआ है. इस बार पंडालों में अनोखी थीम भी देखने को मिल रही हैं, जहां चंद्रपुर में कोयला खदान और बिजली बचत का संदेश देती झांकी बनाई गई है, वहीं अमरावती और चंद्रपुर में जगन्नाथ पुरी धाम की प्रतिकृति और रथयात्रा सजाई गई है. इसके अलावा जालना में स्वर्ण चरण दर्शन, राजकोट में जीवित सफेद मूषक, सूरत में मैसूर पैलेस थीम और पुणे में पानीपुरी से निर्मित बप्पा की प्रतिमाएं श्रद्धालुओं के आकर्षण का मुख्य केंद्र बनी हुई हैं.