scorecardresearch
Advertisement

Ganesh Utsav: दगडूशेठ मंदिर में दिखा प्रेम मंदिर का भव्य स्वरूप, अंबानी परिवार और सितारों ने दी बप्पा को विदाई |

गणेश उत्सव के मौके पर मुंबई से पुणे तक भक्ति और उत्साह का माहौल देखने को मिला. मुंबई में शिल्पा शेट्टी, सलमान खान के परिवार और गोविंदा ने गणपति विसर्जन किया. अंबानी परिवार के विसर्जन जुलूस में राधिका अंबानी ढोल-नगाड़ों पर झूमती नजर आईं, वहीं अनंत अंबानी और राधिका ने गिरगांव चौपाटी पर आरती कर बप्पा को विदाई दी. पुणे के श्रीमंत दगडूशेठ हलवाई गणपति मंदिर में प्रेम मंदिर की 100 फीट ऊंची प्रतिकृति आकर्षण का केंद्र बनी. दिल्ली के कलाकार राजेश कुमार ने 300 से ज्यादा वेस्ट मटेरियल से 4000 से अधिक गणेश प्रतिमाएं तैयार की हैं.