गणेश उत्सव के समापन के साथ देशभर में बप्पा के विसर्जन की तैयारियां पूरी हो गई हैं. मुंबई के गिरगांव चौपाटी पर श्रद्धालुओं की सुरक्षा और व्यवस्था के लिए 21 हजार से अधिक पुलिसकर्मी, ड्रोन कैमरे और बीएमसी के 25 हजार कर्मचारी तैनात किए गए हैं. वहीं महाराष्ट्र और राजस्थान के पंडालों में गणपति के अनोखे स्वरूप आकर्षण का केंद्र बने. अकोला में 35 हजार मोतियों से बनी ईको-फ्रेंडली गणपति प्रतिमा, कोटा में 21 किलो साबुत धनिए से बनी प्रतिमा और बल्लारपुर में भगवान रंगनाथ स्वामी के स्वरूप में सजे बप्पा ने श्रद्धालुओं का ध्यान खींचा. अंधेरी के स्वप्न पार्श्व मित्र मंडल को पर्यावरण संरक्षण थीम के लिए सर्वश्रेष्ठ मंडल का पुरस्कार भी मिला.