scorecardresearch

Hanuman Jayanti 2026: देश भर में हनुमान जन्मोत्सव की भव्य तैयारी, राजसमंद और छतरपुर में भव्य प्रतिमाओं का जन्मोत्सव पर होगा अनावरण

देशभर में हनुमान जन्मोत्सव की तैयारियां जोरों पर हैं. राजस्थान के राजसमंद जिले के नाथद्वारा में गिरिराज पर्वत पर 131 फीट ऊंची विशाल हनुमान प्रतिमा का लोकार्पण किया गया है. मूर्तिकार नरेश कुमावत द्वारा निर्मित यह प्रतिमा 500 फीट ऊंची पहाड़ी पर स्थित है, जिसे बनाने में 115 टन स्टील और 40 टन फाइबर ग्लास का उपयोग हुआ है. वहीं, मध्य प्रदेश के छतरपुर में 51 फीट ऊंची और 171 क्विंटल वजनी अष्टधातु की प्रतिमा का अनावरण किया गया. इसके अलावा, गुजरात के द्वारका में भगवान कृष्ण और माता रुक्मिणी की भव्य शोभा यात्रा निकाली गई, जो पोरबंदर के माधवपुर घेड़ मेले के समापन का प्रतीक है. अहमदाबाद के केसरा बालाजी मंदिर में देश के 11 प्रसिद्ध हनुमान मंदिरों के स्वरूपों के दर्शन कराए जा रहे हैं. अयोध्या और प्रयागराज के लेटे हनुमान मंदिर में भी जन्मोत्सव को लेकर विशेष सजावट और अनुष्ठान किए जा रहे हैं.