scorecardresearch

Hanuman Jayanti 2026: हनुमान जन्मोत्सव पर देश भर में उत्साह, 30 साल बाद बना दुर्लभ महासंयोग, अयोध्या और प्रयागराज में भव्य तैयारी

हनुमान जयंती के पावन अवसर पर पूरे भारत में उत्सव का माहौल है। अयोध्या के हनुमानगढ़ी और प्रयागराज के लेटे हनुमान मंदिर में विशेष सजावट और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। प्रयागराज में भगवान को छप्पन भोग लगाया जाएगा और काशी-कोलकाता के फूलों से श्रृंगार होगा। अयोध्या में राम जन्मभूमि परिसर स्थित हनुमान मंदिर पर 34 साल बाद विशेष ध्वजारोहण कार्यक्रम आयोजित होगा, जिसमें 150 विशिष्ट अतिथि शामिल होंगे। महाराष्ट्र के विदर्भ में स्थित अकोला के बारलिंगा गांव में 200 साल पुराने गरुड़ रूपी हनुमान मंदिर और अमरावती के जहांगीरपुर में महारुद्र मारुति के दर्शन के लिए भक्तों का तांता लगा है। ज्योतिष गणना के अनुसार, इस बार 30 साल बाद मीन राशि में सूर्य, शनि और मंगल की युति से 'त्रिगह योग' बन रहा है, जो भक्तों के लिए अत्यंत शुभ और फलदायी माना जा रहा है।