scorecardresearch
Advertisement

Weather Update: सितंबर में भारी बारिश का अनुमान, दिल्ली और पंजाब समेत कई राज्यों में बाढ़ का खतरा, देखिए मौसम विभाग ने क्या कहा

मौसम विभाग का अनुमान है कि सितंबर के महीने में उत्तर, पश्चिम और मध्य भारत में सामान्य से अधिक बारिश होगी। यह असामान्य है, लेकिन मानसून का मिजाज़ बदला हुआ है। सितंबर की बारिश खरीफ की फसलों जैसे धान, मक्का, बाजरा और सोयाबीन के लिए फायदेमंद हो सकती है, जिससे पैदावार बढ़ेगी। हालांकि, अगर बारिश जरूरत से ज्यादा हुई या महीने के आखिर तक जारी रही, तो फसलों को नुकसान भी हो सकता है और बाढ़ जैसे हालात बन सकते हैं