scorecardresearch

Shubh Mangal Saavdhan: चीन की बढ़ेगी टेंशन... फिलीपींस के बाद अब वियतनाम भी खरीदेगा भारत की ब्रह्मोस मिसाइल

भारत रक्षा क्षेत्र में आत्मनिर्भरता और निर्यात की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है। फिलीपींस के बाद अब वियतनाम के साथ भी ब्रह्मोस मिसाइल डील अंतिम चरण में है, जो दक्षिण चीन सागर में चीन की विस्तारवादी नीतियों पर लगाम लगाएगी। एनडीए खड़कवासला में 150वें कोर्स की पासिंग आउट परेड में भारतीय सेना की ओर से स्पष्ट किया गया कि ऑपरेशन सिंदूर अभी खत्म नहीं हुआ है और सेना ऑपरेशन सिंदूर 2.0 के लिए पूरी तरह तैयार है। सेना में अब आधुनिक तकनीक के तहत हर जवान को ड्रोन का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। वहीं, डीआरडीओ ने पंचकूला में 1000 किलोग्राम के हाई कैलिबर बम का सफल परीक्षण किया है, जो दुश्मन के अंडरग्राउंड बंकरों को तबाह करने में सक्षम है। इसके साथ ही, भारतीय सेना की 10 इंजीनियर रेजिमेंट ने 16 हजार फीट की ऊंचाई पर रसद पहुंचाने के लिए स्वदेशी पाथू मोनो रेल सिस्टम तैयार किया है, जो दुर्गम इलाकों में सेना की ताकत बढ़ाएगा।