scorecardresearch

Indian Navy News: इंडियन नेवी में शामिल हुए INS तारागिरी और अरिहंत, लड़ाकू विमान तेजस फिर भरेगा उड़ान

इंडियन नेवी की ताकत में बड़ा इजाफा हुआ है। आधुनिक और स्वदेशी युद्धपोत आईएनएस तारागिरी को नौसेना में शामिल कर लिया गया है। इसे नेवी ने समंदर का 'ईगल' नाम दिया है। 17 अल्फा प्रोजेक्ट के तहत बना यह नीलगिरी क्लास का नया स्टेल्थ फ्रिगेट है, जो अत्याधुनिक तकनीक और दुश्मन की नजरों से बचकर हमला करने में सक्षम है। इसके साथ ही परमाणु पनडुब्बी आईएनएस अरिहंत को भी नौसेना में शामिल किया गया है, जो पानी की सतह के नीचे छिपकर परमाणु हमले की क्षमता रखती है। यह देश की सुरक्षा की गारंटी और रणनीतिक संतुलन मजबूत करने में अहम होगी। इसके अलावा स्वदेशी लड़ाकू विमान तेजस को लेकर भी बड़ी खबर है। दो महीने पहले तकनीकी खराबी के चलते उड़ान पर लगी रोक के बाद अब तेजस विमानों को एक बार फिर से उड़ान की हरी झंडी मिल गई है। जल्द ही 36 तेजस विमानों की फ्लीट आसमान में अपनी गर्जना से दुश्मन के होश उड़ाने के लिए तैयार होगी।