scorecardresearch

Holi 2026: जयपुर में होली पर दिखा अनोखा रंग, पिंक सिटी में इजरायल और ईरान के लोगों ने साथ मिलकर खेली होली, एक-दूसरे को लगाया रंग

जयपुर में इस होली पर मोहब्बत और भाईचारे का अनोखा रंग देखने को मिला जब ईरान और इजराइल के लोगों ने एक साथ होली खेली। विदेशी सैलानियों के लिए आयोजित होली समारोह में करीब 3000 से अधिक पर्यटक शामिल हुए जो 25 देशों से आए थे। इस आयोजन में 300 किलो गुलाल का इंतजाम किया गया। Travel agents के अनुसार होली के लिए हर साल 3 से 4 हजार के बीच विदेशी पर्यटक जयपुर आते हैं। जयपुर में दो दिन होली मनाई जा रही है। राजस्थान के पुष्कर, नागपुर में फूलों वाली इको फ्रेंडली होली, जगन्नाथ पुरी में डोल पूर्णिमा, गुजरात के बनासकांठा में अंगारों पर चलने की परंपरा, बरेली में 166 साल पुरानी राम बारात परंपरा और जयपुर के पारंपरिक गुलाल गोटे जैसी परंपराएं भी देश भर में निभाई गईं।