scorecardresearch

Jewar Airport: 28 मार्च को खुलेगा एशिया का सबसे बड़ा एयरपोर्ट, यात्रियों को मिलेगी ये सुविधाएं

28 March को नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट यानी जेवर एयरपोर्ट का उद्घाटन होने जा रहा है जिसके लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को आमंत्रित किया गया है। यह एशिया का सबसे बड़ा एयरपोर्ट होगा जो 5845 हेक्टेयर क्षेत्र में फैला है। इसमें 6 runway, एक लाख कार पार्किंग स्पेस और 7 करोड़ यात्रियों की क्षमता होगी। एयरपोर्ट में Digi Yatra तकनीक का इस्तेमाल होगा जिसमें यात्रियों को सिर्फ चेहरा दिखाने की जरूरत होगी। Entry से लेकर boarding तक पूरी प्रक्रिया facial recognition से होगी। यहां self baggage drop मशीनें और automatic boarding gates होंगे। पहले चरण में 1.2 करोड़ यात्रियों को संभालने की क्षमता होगी। उद्घाटन के 45 दिन बाद देश के 10 शहरों के लिए विमान सेवा शुरू होगी। IndiGo, Air India Express और Akasa airlines यहां से उड़ान भरेंगी। दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे से जेवर तक 31.42 किलोमीटर लंबी नई सड़क परियोजना को मंजूरी मिल गई है जिस पर 3,630 करोड़ रुपए खर्च होंगे।