scorecardresearch
Advertisement

Kanwar Yatra: हरिद्वार में Gen-Z कांवड़िये, प्रयागराज में अनोखी पूजा और देवघर में डाक बम की तैयारी

सावन के पावन महीने में हरिद्वार, प्रयागराज और देवघर समेत देश भर में कांवड़ यात्रा की धूम मची हुई है. हरिद्वार में इस बार Gen-Z और युवा पीढ़ी अनोखे अंदाज में डीजे पर झूमते हुए शिव भक्ति में लीन नजर आ रही है. कोई भारी-भरकम कांवड़ उठाकर तो कोई अर्धनारीश्वर की प्रतिमा कंधे पर रखकर हरिद्वार पहुंच रहा है. प्रशासन ने श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए 6 हजार से अधिक जवान, ड्रोन और साइबर कमांडो तैनात किए हैं. वहीं प्रयागराज के संगम तट और दशाश्वमेध घाट पर कांवड़िये गंगाजल उठाकर काशी विश्वनाथ और देवघर के लिए रवाना हो रहे हैं. यात्रा शुरू करने से पहले भक्त पूजा-अर्चना कर क्षमा याचना भी मांग रहे हैं. इसके अलावा सुल्तानगंज और देवघर में 24 घंटे में यात्रा पूरी करने वाले डाक बम की खास तैयारियां देखने को मिल रही हैं.