scorecardresearch
Advertisement

Sawan में देशभक्ति कांवड़, देवघर में बाबा बैद्यनाथ और मुजफ्फरपुर के बाबा गरीबनाथ धाम के अद्भुत रंग

सावन के दूसरे सोमवार पर कांवड़ यात्रा में शिव भक्ति और देशभक्ति के अनोखे रंग देखने को मिल रहे हैं. हरिद्वार से दिल्ली की ओर जा रहे शिव भक्तों की एक टोली ने भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव का रूप धरकर देशभक्ति का संदेश दिया. वहीं झारखंड के देवघर स्थित बाबा बैद्यनाथ धाम में सुल्तानगंज से उत्तरवाहिनी गंगा का जल लेकर श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ रहा है. 105 किलोमीटर की पैदल यात्रा में कोई आंखों पर पट्टी बांधकर चल रहा है तो कोई मां तारा की 80 किलो की प्रतिमा को कांवड़ बनाकर ले जा रहा है. इसके अलावा बिहार के मुजफ्फरपुर स्थित बाबा गरीबनाथ धाम में भी लाखों कांवड़िए जल चढ़ाने पहुंच रहे हैं. काशी विश्वनाथ कॉरिडोर की तर्ज पर बाबा गरीबनाथ मंदिर के कायाकल्प को मंजूरी दी गई है.