scorecardresearch

Kashmir Weather: कश्मीर में बसंत का जश्न, बादामबारी के फूल खिले पूरे, 16 मार्च से खुलेगा ट्यूलिप गार्डन

कश्मीर की वादियों में मार्च के महीने में बसंत ने दस्तक दे दी है। श्रीनगर का मशहूर बादामबारी इन दिनों सफेद और गुलाबी फूलों से सज गया है। हरि पर्वत की तलहटी में फैले बादाम के पेड़ों पर खिले फूल मार्च में ही आते हैं जिन्हें देखने बड़ी तादाद में सैलानी पहुंच रहे हैं। समय से पहले आया बसंत जलवायु बदलाव की ओर भी इशारा कर रहा है जो किसानों के लिए चिंता की वजह बन सकता है। ताजा बर्फबारी ने पहाड़ों और देवदार के जंगलों को सफेद चादर से ढंक दिया है। जबरवान पहाड़ियों की तलहटी में स्थित एशिया का सबसे बड़ा ट्यूलिप गार्डन 16 मार्च से आम लोगों के लिए खोल दिया जाएगा। इस बार करीब 70 से 75 किस्मों के लगभग 18 लाख ट्यूलिप यहां खिलेंगे। डल झील में शिकारें सज गई हैं क्योंकि सैलानियों की आमद शुरू हो गई है।