scorecardresearch
Advertisement

Keziah Liz Mezo बनीं मिस यूनिवर्स इंडिया 2026, जयपुर ग्रैंड फिनाले में 52 प्रतियोगियों को पछाड़ा

जयपुर में आयोजित ग्रैंड फिनाले मुकाबले में केरल की 19 वर्षीय कैज़िया लिज मेजू ने 52 प्रतियोगियों को पीछे छोड़ते हुए मिस यूनिवर्स इंडिया 2026 का खिताब अपने नाम कर लिया है. लॉ स्टूडेंट, मॉडल और क्लासिकल डांसर कैज़िया इससे पहले मिस टीन इंटरनेशनल में फर्स्ट रनर अप और मिस यूनिवर्स केरल रह चुकी हैं। अब वह प्यूर्टो रिको में होने वाले मिस यूनिवर्स के अंतरराष्ट्रीय मंच पर भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी. प्रतियोगिता के फाइनल राउंड में तमिलनाडु की वैष्णवी गणेश फर्स्ट रनर अप, गुजरात की अनुश्री सतवालेकर सेकंड रनर अप, महाराष्ट्र की तेजस्विनी श्रीवास्तव थर्ड रनर अप और उत्तराखंड की अनुभव वशिष्ट फोर्थ रनर अप रहीं. इस सौंदर्य प्रतियोगिता में 1994 की मिस यूनिवर्स सुष्मिता सेन और 2001 की मिस इंडिया यूनिवर्स सेलिना जेटली बतौर जज शामिल हुईं, जबकि पूर्व विजेता मणिका विश्वकर्मा ने कैज़िया को ताज पहनाया.