ब्रज के रंगोत्सव के दूसरे दिन भगवान कृष्ण के नंदगांव में लट्ठमार होली का भव्य आयोजन हुआ. करीब 10 लाख श्रद्धालुओं ने इस अनोखी होली में हिस्सा लिया. परंपरा के मुताबिक बरसाने के हुरियारे नंदगांव पहुंचे और फगुआ लेने आए. नंद भवन में रसिया गीतों के साथ होली का आयोजन हुआ और फिर लट्ठमार चौक पर लट्ठमार होली खेली गई. देश-विदेश से आए श्रद्धालुओं में दिल्ली, दार्जिलिंग, नेपाल और काशी से लोग शामिल हुए। इस बीच काशी में मसान होली की तैयारियां शुरू हो गई हैं. गंगा के घाटों पर भस्म से खेली जाने वाली मसान होली 28 फरवरी को मनाई जाएगी। इस साल होली से पहले चंद्रग्रहण लगने के कारण ज्योतिषियों के अनुसार होली 4 मार्च को मनाई जाएगी.