scorecardresearch

Mahashivratri 2026: जूनागढ़ से काशी तक शिवभक्ति की धूम, सोमनाथ में रेत से बनी भव्य शिव प्रतिमा

महाशिवरात्रि के पावन पर्व को लेकर देशभर के शिवालयों में भारी उत्साह देखा जा रहा है. जूनागढ़ के भवनाथ धाम में साधु-संतों का जमावड़ा लगा है, जहां एक तपस्वी की 12 फीट लंबी जटाएं आकर्षण का केंद्र बनी हुई हैं. सोमनाथ के तट पर ओडिशा के कलाकारों ने 60 टन रेत से शिव परिवार की भव्य आकृति उकेरी है. वहीं, उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर में शिव नवरात्रि के आठवें दिन बाबा महाकाल का 'उमामहेश' स्वरूप में दिव्य शृंगार किया गया. काशी के बाजारों में भी भांग और ठंडाई की मांग बढ़ गई है. विशेषज्ञों के अनुसार, महाशिवरात्रि पर निशीथ काल यानी मध्य रात्रि की पूजा का विशेष महत्व है, जो आत्मज्ञान और सकारात्मक ऊर्जा प्रदान करती है. इस बार 15 फरवरी की मध्य रात्रि को विशेष साधना का संयोग बन रहा है.