scorecardresearch

Weather Update: मौसम ने लिया यू-टर्न! मार्च में कोहरा और बेमौसम बर्फबारी, मौसम के बदलते मिजाज से हैरान देश, जानिए आने वाले दिनों में कैसा रहेगा मौसम?

मार्च के महीने में उत्तर भारत में मौसम का अजीब मिजाज देखने को मिला। उत्तर प्रदेश और दिल्ली NCR में सुबह-सुबह घना कोहरा छा गया, जिसने लोगों को चौंका दिया। प्रयागराज, अयोध्या, मेरठ समेत कई शहरों में यह दृश्य देखा गया। मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में सक्रिय वेस्टर्न डिस्टर्बेंस और निचले इलाकों में नमी वाली हवा के कारण यह कोहरा बना। इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर दृश्यता छह सौ मीटर तक रही। वहीं राजस्थान के पिलानी में पारा चालीस डिग्री सेल्सियस पार कर गया। इसी बीच जम्मू-कश्मीर के द्रास और सोनमर्ग में बेमौसम बर्फबारी हो रही है। उत्तराखंड के जोशीमठ में भी बारिश के साथ ओलावृष्टि हुई जिससे किसानों को राहत मिली है।