scorecardresearch
Advertisement

Navratri 2026: वैष्णो देवी में 2 लाख श्रद्धालु, कालकाजी-झंडेवाला में भक्तों की भीड़

चैत्र नवरात्र के दौरान देशभर के प्रमुख देवी मंदिरों में भक्तों का सैलाब उमड़ा है। कटरा में माता वैष्णो देवी के दर्शन के लिए नवरात्र के पांच दिनों में ही करीब दो लाख श्रद्धालु पहुंच चुके हैं। शनिवार को जब यात्रियों की संख्या चालीस हजार पार कर गई तो एहतियातन रजिस्ट्रेशन पर अस्थायी रोक लगानी पड़ी। दिल्ली के कालकाजी, झंडेवाला और छतरपुर मंदिर में भी रोज हजारों की संख्या में भक्त पहुंच रहे हैं। कालकाजी मंदिर दिल्ली के प्राचीनतम मंदिरों में शुमार है जिसकी कहानी महाभारत काल से जुड़ी है। अयोध्या के बड़ा देवकाली मंदिर में भी भक्तों का हुजूम लगा है। बड़ा देवकाली को भगवान राम की कुलदेवी माना जाता है और मान्यता है कि इनके आशीर्वाद से ही भगवान राम को रावण पर विजय मिली थी। प्रयागराज के अलोपशंकरी मंदिर और भोपाल के कालीघाट मंदिर में भी श्रद्धालुओं का तांता लगा हुआ है। नवरात्र के छठे दिन मां कात्यायनी की पूजा होगी जिन्हें शहद और पान का भोग प्रिय है।