scorecardresearch
Advertisement

Puri Jagannath Yatra: पुरी में बहुड़ा यात्रा की तैयारी, कांवड़ में दादी को बैठाया, सहारनपुर में सौहार्द की मिसाल

जगन्नाथ पुरी में नवमी के संध्या दर्शन के बाद बहुड़ा यात्रा की तैयारियां अंतिम चरण में हैं। गुंडिचा मंदिर से वापसी की यात्रा के दौरान भगवान जगन्नाथ, बलभद्र और देवी सुभद्रा मौसी मां के मंदिर ठहरेंगे, जहां उन्हें विशेष पोड़ा पीठा का भोग अर्पित किया जाएगा। यात्रा को सुरक्षित और सुचारू बनाने के लिए 50 कंपनियां, ड्रोन्स और 400 से अधिक एआई सीसीटीवी कैमरे तैनात किए गए हैं। उधर, कांवड़ यात्रा के बीच आस्था और पारिवारिक समर्पण की अनोखी तस्वीर सामने आई है, जहां दिल्ली के शाहदरा निवासी मनीष चौधरी अपनी 90 वर्षीय दादी को कांवड़ में बैठाकर हरिद्वार से जल ला रहे हैं। वहीं सहारनपुर में सांप्रदायिक सौहार्द की मिसाल देखने को मिल रही है, जहां मुस्लिम कारीगर दिन-रात शिव भक्तों के लिए विशेष परिधान तैयार कर रहे हैं।