Shubh Mangal Saavdhan | पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से उत्तर भारत के मौसम में बड़ा बदलाव देखा जा रहा है. दिल्ली-एनसीआर, राजस्थान और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में तेज हवाओं के साथ रुक-रुक कर बारिश दर्ज की गई है, जिससे तापमान में गिरावट आई और प्रदूषण से राहत मिली है. मौसम विभाग ने कई जिलों में आंधी, बारिश और बिजली गिरने का अलर्ट जारी किया है. वहीं दूसरी तरफ हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और जम्मू-कश्मीर के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में मौसम की पहली भारी बर्फबारी शुरू हो गई है. लाहौल-स्पीति, चंबा, गुलमर्ग, सोनमर्ग और पीर पंजाल जैसे इलाकों में बर्फ की मोटी चादर जमने के कारण लेह-मनाली हाईवे और मुगल रोड पर यातायात प्रभावित हुआ, जिसे प्रशासन और बीआरओ ने बर्फ हटाकर बहाल कराया. पहाड़ों पर हो रही इस बर्फबारी और मैदानी इलाकों में बारिश के चलते अक्टूबर महीने में ही समय से पहले सर्दी का एहसास होने लगा है.