scorecardresearch
Advertisement

Ayodhya में राम जन्मोत्सव की भव्य तैयारी, 10 लाख श्रद्धालुओं के पहुंचने की उम्मीद

अयोध्या में राम जन्मोत्सव की भव्य तैयारी पूरी हो चुकी है। 27 मार्च की सुबह से राम मंदिर में धार्मिक अनुष्ठान शुरू होंगे और दोपहर 12 बजे भगवान राम का सूर्य तिलक होगा। इस भव्य आयोजन को देखने के लिए देश-विदेश से करीब 10 लाख श्रद्धालुओं के अयोध्या पहुंचने की उम्मीद है। राजघाट यज्ञ परिसर में 1251 हवन कुंड बनाए गए हैं जहां 5000 यजमान वैश्विक शांति के लिए महायज्ञ कर रहे हैं। जीयर स्वामी जी के सानिध्य में हो रहे इस यज्ञ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी शामिल हो सकते हैं। अयोध्या धाम को 6 जोन और 29 सेक्टर में बांटा गया है और प्रत्येक जोन की जिम्मेदारी पुलिस अधीक्षकों को सौंपी गई है। रामनवमी पर गजकेसरी योग, नवपंचम राजयोग, रवि योग, अमृतसिद्धि योग और सर्वार्थ सिद्धि योग जैसे दुर्लभ शुभ संयोग बन रहे हैं। चैत्र नवरात्र के दौरान अयोध्या के बड़ी देवकाली मंदिर सहित देशभर के शक्तिपीठों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है।