scorecardresearch
Advertisement

तकनीक और परंपरा का अनूठा संगम: AI रामलीला से लेकर कोटा के दशहरा मेले तक उत्साह

Shubh Mangal Saavdhan | देशभर में शारदीय नवरात्र और दशहरे के अवसर पर भगवान श्री राम की गाथा का मंचन पूरी भव्यता के साथ किया जा रहा है. दिल्ली के कड़कड़डूमा में हनुमंत रामलीला में अभिनेता शाबाज़ खान रावण के किरदार से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर रहे हैं. वहीं, लखनऊ के ऐतिहासिक ऐशबाग मैदान में 450 साल पुरानी रामलीला में आधुनिक तकनीक, AI होलोग्राम और विजुअल इफेक्ट्स का इस्तेमाल हो रहा है. चित्रकूट के राघव प्रयाग घाट पर आयोजित अंतरराष्ट्रीय 3D रामलीला में थाईलैंड के दल समेत देश-विदेश के कलाकारों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं. उधर, राजस्थान के कोटा में 133वें राष्ट्रीय दशहरा मेले के उपलक्ष्य में भव्य राम बारात निकाली गई, जिसमें हाथी, घोड़े, मनमोहक झांकियां और लोक कलाकारों की प्रस्तुतियां शामिल रहीं. गीता भवन से दशहरा मैदान तक निकली इस शोभायात्रा में शहरवासी केसरिया साफा पहनकर बाराती बने.