scorecardresearch

Rangbhari Ekadashi: काशी में बाबा विश्वनाथ की शोभायात्रा, ब्रज में फूलों की होली, अयोध्या में हुड़दंग

रंगभरी एकादशी के अवसर पर देशभर में होली के रंगोत्सव की औपचारिक शुरुआत हो गई है। काशी में बाबा विश्वनाथ और मां पार्वती की भव्य शोभायात्रा निकाली गई और हरिश्चंद्र घाट पर चिता भस्म की अनोखी होली खेली गई। मान्यता है कि इस दिन भगवान शिव मां पार्वती का गौना करवाकर काशी लाए थे और अपने गणों के साथ श्मशान की होली खेलते हैं। वृंदावन के बांके बिहारी मंदिर में विश्व प्रसिद्ध फूलों वाली होली का आयोजन हुआ और मथुरा में श्री कृष्ण जन्मभूमि पर भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी। अयोध्या में हनुमानगढ़ी के साधु संतों ने पारंपरिक हुड़दंग होली खेली और पंचकोसी परिक्रमा के लिए रवाना हुए। परंपरा के अनुसार बजरंगबली की ओर से सभी देवी देवताओं को होली का निमंत्रण दिया गया। रंगभरी एकादशी से पांच दिवसीय होली पर्व की शुरुआत हो गई है।