scorecardresearch

Magh Mela 2026: माघ मेले में 1 फरवरी को पांचवां स्नान, 2 करोड़ श्रद्धालुओं के आने की उम्मीद, देखिए किस तरह की है तैयारियां

गुड न्यूज़ टुडे की एंकर नवज्योत रंधावा ने माघ मेले के पांचवें पवित्र स्नान 'माघी पूर्णिमा' की तैयारियों पर विशेष जानकारी दी. उन्होंने बताया कि 'प्रशासन डेढ़ से दो करोड़ लोगों के आने की उम्मीद जता रहा है' और इसके लिए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं. इस बुलेटिन में जौनपुर के मनीष पाल की भी चर्चा की गई, जो चावल के दानों पर 'श्री राम' लिखकर श्रद्धालुओं को निशुल्क बांट रहे हैं. साथ ही, एलकेजी में पढ़ने वाले 4 वर्षीय बाल संत सार्थक द्विवेदी के भक्ति भाव को दिखाया गया, जो कल्पवासियों के बीच आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं. प्रशासन ने संगम तट पर एआई कैमरे और एटीएस की तैनाती की है.