संघ लोक सेवा आयोग की परीक्षा 2025 के नतीजों में 958 उम्मीदवारों ने सफलता हासिल की है। इनमें कई छात्र ऐसे हैं जो अति सामान्य परिवारों से हैं। बुलंदशहर की शिखा ने 113वीं रैंक हासिल की, जिनकी मां ने बताया कि वह खुद खेती और घर का काम करती थीं। पाटन के किसान परिवार के विपुल चौधरी को पहले आईपीएस मिला था और अब आईएएस बने हैं। शामली के आस्था जैन ने नौवीं रैंक हासिल की, जिनके पिता की किराने की दुकान है। करनाल के लवकेश ने सेल्फ स्टडी के दम पर चौथे प्रयास में 488वीं रैंक हासिल की। महाराष्ट्र के जालना से भीकन जगन के पिता दूसरों के खेतों में मजदूरी करते हैं। UPSC 2025 में अनुज अग्निहोत्री ने टॉप किया है, दूसरे स्थान पर तमिलनाडु की राधेश्वरी सुवे और तीसरे स्थान पर हरियाणा की आकांक्षा ढुल हैं। ग्रेटर नोएडा की मुस्कान वर्मा ने बिना कोचिंग लिए 771वीं रैंक हासिल की।