मार्च के मध्य में उत्तराखंड के चारधाम यमुनोत्री, गंगोत्री, बद्रीनाथ और केदारनाथ में भारी बर्फबारी हुई है। पश्चिमी विक्षोभ के असर से मौसम ने अचानक करवट ली और पहाड़ों पर बर्फ की सफेद चादर बिछ गई। औली में सैलानियों ने बर्फबारी का आनंद लिया। हिमाचल के मनाली और अटल टनल के पास भी भारी बर्फबारी हुई जिससे हजारों गाड़ियां फंस गईं। कश्मीर के ऊंचे इलाकों में भी बर्फबारी जारी है जबकि श्रीनगर में एशिया का सबसे बड़ा ट्यूलिप गार्डन खोल दिया गया। दिल्ली एनसीआर में बारिश के बाद तापमान 31 डिग्री तक गिर गया और लोगों को गर्मी से राहत मिली। मौसम विभाग के अनुसार 17 मार्च को एक और पश्चिमी विक्षोभ आने वाला है जिससे फिर से बारिश और बर्फबारी की संभावना है।