scorecardresearch
Advertisement

Delhi BRICS Summit: नई दिल्ली में 18वें ब्रिक्स सम्मेलन का आगाज, चप्पे-चप्पे पर सुरक्षा व्यवस्था

नई दिल्ली के भारत मंडपम में 18वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन (18th BRICS Summit) के आयोजन को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं, जिसमें दिल्ली पुलिस के 25 हजार से अधिक जवान, अर्धसैनिक बलों की 200 कंपनियां और 500 से ज्यादा सीसीटीवी कैमरे तैनात किए गए हैं। इसके साथ ही दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने 22 मार्गों पर डायवर्जन और ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है। वहीं अमृतसर के कलाकार जगजोत रूबल ने ब्रिक्स सम्मेलन के नेताओं के चित्रों वाली कलाकृति तैयार की है। दूसरी ओर, देश भर में गणेश उत्सव 2026 की तैयारियां तेज हैं; पुणे में श्रीमंत दगडूशेठ हलवाई गणपति के लिए 135 फीट ऊंचा प्रेम मंदिर थीम पंडाल बनाया गया है, सूरत में चांदी के आभूषण गढ़े जा रहे हैं, जबकि जयपुर, झांसी और पाली में इको-फ्रेंडली मूर्तियों की मांग है। साथ ही पुणे के गणेश मंडलों ने कश्मीरी पंडितों को मूर्तियां सौंपी हैं। उधर श्रीनगर की डल झील में अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव के तहत फ्लोटिंग सिनेमा का आयोजन किया गया है।