scorecardresearch

Bada Mangal 2026: ज्येष्ठ माह का छठा बड़ा मंगल, अयोध्या से प्रयागराज तक मंदिरों में उमड़ी भक्तों की भारी भीड़

ज्येष्ठ माह के छठे बड़े मंगल पर देश भर के मंदिरों में आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा. दिल्ली, लखनऊ से लेकर अयोध्या के हनुमानगढ़ी और प्रयागराज के लेटे हनुमान मंदिर तक, भीषण गर्मी के बावजूद भक्तों की लंबी कतारें देखी गईं. प्रयागराज में भगवान हनुमान का मौसमी फलों से विशेष श्रृंगार किया गया. वहीं, रणनीतिक रूप से अहम जोजिला टनल का फाइनल ब्रेकथ्रू ब्लास्ट हुआ, जिससे कश्मीर से लद्दाख का सफर घंटों से घटकर सिर्फ 20 मिनट का रह जाएगा. इसके अलावा, छत्तीसगढ़ में 18 महिला बाइकर्स के एक दल ने इको-टूरिज्म और सड़क सुरक्षा को बढ़ावा देने के लिए बारनवापारा अभयारण्य तक की यात्रा की. देखिए शुभ समाचार.