scorecardresearch
Advertisement

केवड़िया में 72वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार, वायुसेना को मिला पहला मेड इन इंडिया C295 विमान | GNT

गुजरात के केवड़िया में स्टैचू ऑफ यूनिटी के पास 72वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार समारोह का आयोजन हो रहा है, जहां राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू कलाकारों और तकनीशियनों को सम्मानित करेंगी. पहली बार यह प्रतिष्ठित समारोह दिल्ली से बाहर आयोजित किया जा रहा है. वहीं वडोदरा में एयरबस और टाटा की साझेदारी में तैयार पहला मेड इन इंडिया C295 मिलिट्री ट्रांसपोर्ट एयरक्राफ्ट भारतीय वायुसेना को सौंपा जा रहा है. इसके अलावा जोधपुर में भारत और जापान की वायुसेनाओं का संयुक्त युद्धाभ्यास ‘वीर गार्जियन’ भी संपन्न हुआ.