scorecardresearch

Amarnath Yatra 2026: बाबा बर्फानी के दर्शन को लेकर श्रद्धालुओं में जोरदार उत्साह, 670 कंपनियों के कड़े सुरक्षा घेरे में पहला जत्था रवाना

जम्मू-कश्मीर में 57 दिनों तक चलने वाली अमरनाथ यात्रा का विधिवत शुभारंभ हो गया है. उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने जम्मू के भगवती नगर बेस कैंप से 4,822 श्रद्धालुओं के पहले जत्थे को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया. सुरक्षा के लिए केंद्रीय बलों की 670 कंपनियां और ड्रोन तैनात किए गए हैं. यह यात्रा 28 अगस्त को संपन्न होगी. मौसम विभाग ने दिल्ली-एनसीआर में मानसून के जल्द आगमन की संभावना जताई है, जबकि महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश और गुजरात में भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है.