scorecardresearch

Amarnath Yatra 2026: शिवभक्त अमरनाथ धाम की ओर बढ़ने को तैयार, रजिस्ट्रेशन केंद्रों पर श्रद्धालुओं की लंबी कतारें..देखिए रिपोर्ट

बम-बम भोले के जयघोष के साथ अब बाबा बर्फानी के दर्शन का इंतजार खत्म होने वाला है. पवित्र श्री अमरनाथ यात्रा 3 जुलाई से शुरू होने जा रही है. इसी के साथ पूरे देश में श्रद्धा, उत्साह और आस्था का अद्भुत संगम देखने को मिल रहा है. परंपरा के अनुसार प्रथम पूजा के साथ यात्रा का धार्मिक शुभारंभ हो चुका है. वहीं बाबा के दर्शन के लिए रजिस्ट्रेशन केंद्रों पर श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लगी हैं. देश के कोने-कोने से शिवभक्त अमरनाथ धाम की ओर बढ़ने को तैयार हैं. यात्रा को लेकर प्रशासन ने भी अपनी तैयारियां लगभग पूरी कर ली हैं. श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए चप्पे-चप्पे पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है.