scorecardresearch

Amarnath Yatra 2026: बम-बम भोले के जयकारों के साथ चौथा जत्था रवाना, कई श्रद्धालु पैदल तो कई घोड़ों और पालकी पर सवार

अमरनाथ यात्रा के शुरुआती तीन दिनों में 56 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने बाबा बर्फानी के दर्शन किए हैं, जो पिछले वर्ष से लगभग 18.6 प्रतिशत अधिक है. यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे ने जम्मू से श्रीनगर के बीच विशेष वंदे भारत ट्रेन चलाई है. वहीं, देवघर के बाबा बैद्यनाथ धाम में श्रावणी मेले की तैयारियां अंतिम चरण में हैं. इसके साथ ही, गोरखपुर के गीता प्रेस द्वारा श्रीमद्भगवद्गीता का त्रिभाषी संस्करण प्रकाशित किया जा रहा है, जिसमें संस्कृत के साथ रोमन, हिंदी और अंग्रेजी अनुवाद शामिल हैं. दूसरी ओर, देश के कई राज्यों में मानसून के कारण भारी बारिश और जलभराव की स्थिति है. मौसम विभाग ने महाराष्ट्र, गोवा और पश्चिम बंगाल के लिए भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है, जबकि जम्मू-कश्मीर, ओडिशा और छत्तीसगढ़ में उफनती नदियों से लोगों का रेस्क्यू किया गया. देखें शुभ समाचार.