एशियाई खेलों में भारतीय खिलाड़ियों ने 10 मीटर एयर राइफल स्पर्धाओं में रजत पदक जीतकर शानदार प्रदर्शन किया. वहीं भारत-जापान के ‘वीर गार्जियन’ अभ्यास के दौरान दोनों देशों के वायुसेना प्रमुखों ने जोधपुर में स्वदेशी लड़ाकू विमान तेजस से उड़ान भरी. भारत-अमेरिका संयुक्त सैन्य अभ्यास में प्रशिक्षित सैन्य श्वानों ने भी अपनी दक्षता दिखाई. इसके अलावा गोरखपुर की गीता वाटिका में राधा अष्टमी महोत्सव और कटक में ओडिशा प्रो टी20 लीग के आगाज की भी खास खबरें सामने आईं.