scorecardresearch
Advertisement

Ayodhya Ram Mandir: अयोध्या से शिरडी तक महाउत्सव, देश के अलग-अलग हिस्सों से पहुंचे श्रद्धालु..देखें रिपोर्ट

शुभ समाचार की शुरूआत अयोध्या से शिरडी तक चल रहे महा उत्सव की करेंगे. अयोध्या में श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की ओर से विशेष परिक्रमा उत्सव का आयोजन किया गया. इस दौरान अयोध्यावासियों के साथ देश के विभिन्न हिस्सों से श्रद्धालु पहुंचे. असल में अयोध्या में रामकोट की परिक्रमा को शुरू हुए एक वर्ष हो गया. साल भर प्रतिदिन श्रद्धालु रामकोट की परिक्रमा में शामिल होते रहे हैं. अब एक वर्ष पूरा होने पर आयोजित विशेष उत्सव में हजारों रामभक्तों ने एक साथ परिक्रमा कर अपनी आस्था प्रकट की... अयोध्या की रामकोट परिक्रमा अयोध्या की एक महत्वपूर्ण धार्मिक परंपरा है. इसमें श्रद्धालु रामकोट क्षेत्र की परिक्रमा करते हैं, जिसे भगवान श्रीराम की जन्मभूमि और अयोध्या के प्रमुख राम-सम्बंधित तीर्थ क्षेत्र के रूप में माना जाता है.