scorecardresearch
Advertisement

Ayodhya: अयोध्या में आज रामायण वैक्स म्यूजियम का होगा लोकार्पण, सीएम योगी करेंगे शुभारंभ..देखिए शुभ समाचार

अयोध्या में रामभक्तों को एक नई सौगात मिलने जा रही है. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज दुनिया के पहले रामायण वैक्स म्यूजियम का लोकार्पण करेंगे. आठ हजार वर्ग फीट में बने इस म्यूजियम को सात करोड़ रुपये की लागत से तैयार किया गया है. इसमें भगवान राम, माता सीता, हनुमान और जटायु सहित रामायण काल के 50 प्रमुख पात्रों की मोम की प्रतिमाएं स्थापित की गई हैं. यह म्यूजियम नगर निगम अयोध्या के साथ पीपीपी मॉडल पर बना है, जिससे होने वाली कमाई का 12 प्रतिशत हिस्सा नगर निगम को मिलेगा. उधर, असम के गुवाहाटी स्थित कामाख्या मंदिर में अंबुबाची मेले की तैयारियां अंतिम चरण में हैं. 22 से 26 जून तक चलने वाले इस मेले में लाखों श्रद्धालुओं के पहुंचने का अनुमान है.