scorecardresearch

Bageshwar Baba in Badrinath: 21 दिन के एकांतवास से बाहर आए बागेश्वर बाबा, आज से बद्रीनाथ धाम में शुरू हो रही है 5 दिन की सत्यनारायण कथा

बद्रीनाथ धाम में बाबा बागेश्वर ने अपनी साधना पूरी कर ली है. अब बाबा बद्रीनाथ धाम में सत्य नारायण की कथा करेंगे और एकांतवास के अपने अनुभवों को साझा करेंगे. बाबा ने नारायण पर्वत पर 21 दिनों तक साधना की. इस साधना को लेकर उनके भक्तों और श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह और आस्था देखने को मिली. बताया जा रहा है कि बाबा ने एकांत में रहकर तप, जप और ध्यान किया और भगवान बद्रीविशाल की आराधना में स्वयं को समर्पित रखा. दरअसल बद्रीनाथ धाम हिंदू धर्म के चार प्रमुख धामों में से एक माना जाता है. ये धाम भगवान विष्णु को समर्पित है और उत्तराखंड के हिमालयी क्षेत्र में स्थित है.