ज्येष्ठ माह के आठवें और आखिरी बड़े मंगल के अवसर पर देश भर के हनुमान मंदिरों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है. लखनऊ, दिल्ली, अयोध्या और प्रयागराज में विशेष पूजा-अर्चना की गई, जबकि उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर में विशेष भस्म आरती का आयोजन हुआ. इस बीच, पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री श्रीलंका पहुंचे हैं और वे 26 से 28 जून तक इंडोनेशिया में हनुमंत कथा करेंगे. उधर, गुवाहाटी के प्रसिद्ध मां कामाख्या मंदिर में अंबुबाची मेले की शुरुआत के साथ ही मंदिर के कपाट तीन दिनों के लिए बंद कर दिए गए हैं, जो 26 जून को खुलेंगे. मौसम विभाग के अनुसार, दक्षिण पश्चिम मानसून रफ्तार पकड़ चुका है और 23-24 जून को मुंबई में दस्तक दे सकता है, जिससे उत्तर भारत में भी जल्द बारिश की उम्मीद है.