scorecardresearch

Bada Mangal 2026: बड़े मंगल पर अयोध्या-दिल्ली के हनुमान मंदिरों में उमड़े भक्त, चारधाम यात्रा में भी टूटे रिकॉर्ड..देखिए शुभ समाचार

ज्येष्ठ माह के तीसरे बड़े मंगल पर अयोध्या के हनुमानगढ़ी और दिल्ली के मरघट वाले हनुमान मंदिर सहित देशभर के देवालयों में भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी. भीषण गर्मी के बावजूद श्रद्धालु पूजा-अर्चना के लिए कतारों में खड़े रहे. इसी बीच उत्तराखंड की चारधाम यात्रा में नया रिकॉर्ड बना है, जहाँ एक महीने में 15.5 लाख से अधिक तीर्थयात्री दर्शन कर चुके हैं. इनमें केदारनाथ में 6 लाख और बद्रीनाथ में 4.25 लाख से अधिक श्रद्धालु पहुँचे हैं. मनोरंजन जगत में कान फिल्म फेस्टिवल के रेड कारपेट पर भारतीय अभिनेत्रियों का पारंपरिक और विंटेज लुक चर्चा में रहा, वहीं एक साउथ सुपरस्टार की आगामी फिल्म का ट्रेलर भी रिलीज हुआ. देखिए शुभ समाचार.