scorecardresearch
Advertisement

Dhirendra Shastri Birthday: रंग-बिरंगे फूलों से सजा बागेश्वर धाम, धीरेन्द्र शास्त्री के जन्मदिवस पर विशेष अनुष्ठान का आयोजन

आज पंडित धीरेन्द्र शास्त्री का जन्मदिवस है. उनके जन्मदिन के मौके पर बागेश्वर धाम की रौनक देखते ही बन रही है.. पूरे धाम को रंग-बिरंगे फूलों से सजाया गया है। धाम का कोना-कोना सुंदर झालरों से जगमगा रहा है और फिजा में राम नाम गूंज रहा है.. बाबा बागेश्वार के जन्मदिन के मौके पर दूर दूर से उनके भक्त बागेश्वर धाम पहुंच रहे हैं और वहां चल रहे पूजा पाठ अनुष्ठान में शामिल हो रहे हैं. धाम में पहुंची महिलाओं ने इस खास मौके पर कलश यात्रा निकाली। सिर पर कलश लेकर निकली इन महिलाओं ने बाबा बागेश्वर के जयकारे लगाए.