scorecardresearch
Advertisement

Paris BAPS Temple: पेरिस में बना पहला स्वामीनारायण मंदिर, पीएम मोदी ने किया उद्घाटन

फ्रांस की राजधानी पेरिस में पहले पारंपरिक हिंदू मंदिर, BAPS स्वामीनारायण मंदिर का भव्य लोकार्पण और मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा समारोह संपन्न हुआ. मंदिर निर्माण में भारतीय शिल्प और फ्रांस की आधुनिक तकनीक का संगम देखने को मिला है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए इस ऐतिहासिक आयोजन से जुड़े और इसे दोनों देशों के सांस्कृतिक संबंधों का नया प्रतीक बताया. दूसरी ओर, देश में गणेशोत्सव की तैयारियां जोरों पर हैं. महाराष्ट्र और गुजरात के शहरों में बप्पा के स्वागत के लिए आकर्षक और अनूठे पूजा पंडाल तैयार किए जा रहे हैं. महाराष्ट्र के जालना में 'जालना के राजा' की भव्य शोभायात्रा निकाली गई, वहीं गुजरात के सूरत में महल थीम पर आधारित पंडाल में 22 फीट ऊंची इको-फ्रेंडली गणेश प्रतिमा स्थापित की जा रही है. सूरत में शिवजी के गणों और अनोखी थीम पर आधारित गणेश आगमन यात्रा भी निकाली गई. इसके अलावा मदुरई में सात दिवसीय ममदुरई फेस्टिवल का समापन सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ हुआ.