scorecardresearch

Navratri 2026 Day 5: दिल्ली से लेकर मुंबई तक 'जय माता दी' की गूंज, देखिए नवरात्रि के पांचवें दिन की झलक

चैत्र नवरात्रि के पांचवें दिन देशभर के शक्तिपीठों और मंदिरों में मां स्कंदमाता की पूजा-अर्चना की जा रही है. दिल्ली के झंडेवालान, छतरपुर और प्रयागराज के अलोकशंकरी मंदिर में सुबह से ही श्रद्धालुओं का तांता लगा है. वैष्णो देवी दर्शन के लिए कटरा से 30 हजार भक्त रवाना हुए हैं. अयोध्या राम मंदिर परिसर में छह उपमंदिरों के शिखरों पर ध्वजारोहण हेतु विशेष अनुष्ठान का आयोजन किया जा रहा है, जो 2 अप्रैल तक चलेगा. वहीं, रामकथा संग्रहालय में धान के बीजों से निर्मित राम दरबार की कलाकृति प्रदर्शित की गई है. दूसरी तरफ, पश्चिमी विक्षोभ (Western Disturbance) के प्रभाव से उत्तर भारत के मौसम में बड़ा बदलाव आया है. दिल्ली, उत्तर प्रदेश और बिहार में तापमान गिरने से ठंड लौट आई है. जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में भारी बर्फबारी हुई है.